बेरोजगार युवा ध्यान दें: 26 जुलाई से दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों में लगने वाला है कैंप, देखिए डिटेल, क्या-कुछ जरूरी है

भिलाई। जिन शिक्षित युवाओं के पास रोजगार नहीं है, उनके लिए ये सुनहरा मौका है। सुरक्षा कार्य में लगने वाले कार्य में नौकरी करने के लिए जॉब वैकेंसी निकली है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा एस.आई.एस. (SIS इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वधान में सुरक्षा कार्यो के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिसके लिए संबंधित मापदण्ड ऊंचाई-168 सेमी, वजन- 56 किलो, उम्र 21 से 35 साल तक और शैक्षणिक योग्यता- 10वी उत्तीर्ण है। शिविर का आयोजन दिनांकवार क्रमशः 26 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक विभिन्न स्थल में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक किया जाएगा।
– सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर दी जाएगी ट्रेनिंग
– ट्रेनिंग के बाद स्थाई रोजगार देने के लिए दुर्ग-भिलाई, धमधा, अहिवारा, कुम्हारी, पाटन, जामुल में लगने वाला है कैंप

ये जरूरी है…
– ऊंचाई-168 सेमी
– वजन- 56 किलो
– उम्र 21 से 35 साल तक
– शैक्षणिक योग्यता- 10वी उत्तीर्ण

कब और कहां-कहां लगेगा कैंप
26 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थलों पर यह कैंप लगेगा, सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कैंप
मोहन नगर में 26 जुलाई
पुलगांव में 27 जुलाई
धमधा में 28 में जुलाई
बोरी में 29 जुलाई
भिलाई नगर में 30 जुलाई
भिलाई भटठी में 02 अगस्त
नेवई में 03 अगस्त

सुपेला में 04 अगस्त
स्मृति नगर में 09 अगस्त
वैशाली नगर में 10 अगस्त
छावनी में 11 अगस्त
जामुल में 12 अगस्त
पुरानी भिलाई में 13 अगस्त
खुर्सीपार में 15 अगस्त

कुम्हारी में 16 अगस्त
नंदिनी नगर में 17 अगस्त
पाटन में 22 अगस्त
उतई में 23 अगस्त
मचादुंर में 24 अगस्त
रानीतराई में 25 अगस्त

अमलेश्वर में 26 अगस्त
अण्डा में 29 अगस्त
रक्षित केन्द्र दुर्ग में 30 अगस्त
कंटेंट सोर्स- जिला प्रशासन दुर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...