बीएसपी में आईकॉनिक वीक: अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी पर डॉ. सरिता साहू ने बनाई फिल्म…डायरेक्टर इंचार्ज समेत BSP अफसरों ने किया विमोचन

भिलाई। “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह के तहत आईकॉनिक वीक पर संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर, नगर पालिक निगम, रिसाली, शशि सिन्हा उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन), केके सिंह, कार्यपालक निदेशक (वित्त), डॉ. एके पंडा, कार्यपालक निदेशक (माइन्स), तपन सूत्रधार, कार्यपालक निदेशक (परियोजना), एस मुखोपाध्याय सहित मुख्य महाप्रबंधकगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रोफेसर और इतिहासकार डॉ किशोर कुमार अग्रवाल द्वारा “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ की भूमिका” पर व्याख्यान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डॉ अग्रवाल ने 1857 के विद्रोह के साथ अपना व्याख्यान शुरू किया और गांधीजी द्वारा शुरू किए गए स्वतंत्रता आंदोलन में किसान, महिलाएं और बच्चे शामिल थे जैसे महत्वपूर्ण विद्रोहों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1920 में गांधीजी की दुर्ग यात्रा का विवरण भी दिया।

इसके पश्चात् “अमर शहीद वीर नारायण सिंह” पर निर्मित फिल्म दिखायी गई। यह फिल्म एजीएम (टीएसडी) यशवंत साहू की धर्मपत्नी सरिता साहू द्वारा बनाई गई है। इस अवसर पर सरिता साहू द्वारा “अमर शहीद वीर नारायण सिंह” पर लिखित एक पुस्तक का विमोचन किया गया। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल एवं मनोरंजन समूह द्वारा विविध प्रकार के गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) जितेंद्र मानिकपुरी ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...