पूर्व विधायक निरंकारी को अंतिम विदाई देगा भिलाई निगम परिवार, निगम गेट के सामने पार्थिव शरीर का कर सकेंगे अंतिम दर्शन

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी नहीं रहे। थोड़ी देर पहले ही उनका निधन हुआ। श्रीशंकराचार्य अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल में कांग्रेसी नेता पहुंच रहे हैं। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। वहीं 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे। रामनगर मुक्तिधाम में रविवार दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा सूर्या विहार कॉलोनी से निकलेगी।

आज ही निरंकारी को हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में आज ही दोपहर को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने हालचाल जानकर डॉक्टरों से बातचीत की थी और उनके उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए थे। मेयर नीरज पाल ने बताया की पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी को दोपहर एक बजे श्रद्धांजलि नगर निगम भिलाई के गेट के सामने दी जाएगी। इसमें नगर निगम भिलाई परिवार से लेकर शहरवासी व उन्हें चाहने वाले उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आपको बता दें कि भजन सिंह निरंकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनके पुत्र व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिजन भी अस्पताल में हैं। शहर के कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। वे संदीप निरंकारी, रश्मि निरंकारी, मंजू निरंकारी, नवदीप (रोमक) निरंकारी के पिता, ते संमदश, आश्रित के दादा थे।

जहां निरंकारी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। निरंकारी के करीबियों में से एक संजय ओझा ने बताया कि, बाबूजी के निधन से शहर ने अपना बड़ा नेता खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

निरंकारी के निधन की खबर से सब हतप्रभ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि निरंकारी का निधन हो गया है। उन्हें याद करते हुए लोग सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


CM भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

सांसद विजय बघेल ने भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा समाज के लिए अग्रणी रहकर सेवा कार्यों में लगे रहते थे। सांसद विजय बघेल को हमेशा अपना छोटा भाई मानते थे। उनके किए गए कार्यों को हमेशा भिलाई के स्वर्ण अक्षरों में उल्लेखित किया जाएगा। उन्होंने हमेशा राजनीति से परे हटकर समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...