छत्तीसगढ़ में अब तक 148.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: सबसे कम जशपुर जिले में हुई बरसात, दुर्ग सहित बाकी जिलों का ये है हाल

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 148.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज दो जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 243.3 मिमी और जशपुर जिले में सबसे कम 81.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 88.8 मिमी, सूरजपुर में 128.1 मिमी, बलरामपुर में 91.6 मिमी, कोरिया में 142.7 मिमी, रायपुर में 93.0 मिमी, बलौदाबाजार में 160.9 मिमी, गरियाबंद में 181.7 मिमी, महासमुंद में 138.4 मिमी, धमतरी में 132.6 मिमी, बिलासपुर में 129.6 मिमी, मुंगेली में 203.0 मिमी, रायगढ़ में 148.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 228.1 मिमी, कोरबा में 164.0 मिमी, दुर्ग में 102.8 मिमी, कबीरधाम में 142.8 मिमी, राजनांदगांव में 144.6 मिमी, बालोद में 204.8 मिमी, बेमेतरा में 132.3 मिमी, बस्तर में 162.8 मिमी, कोण्डागांव में 149.5 मिमी, कांकेर में 133.8 मिमी, नारायणपुर में 146.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 133.3 मिमी, सुकमा में 133.0 मिमी और बीजापुर में 219.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...