किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है ये क्राइम स्टोरी: दोस्‍त की हत्‍या कर उसकी बीवी को साथ रखा… 2 साल बाद कर डाला उसका भी कत्‍ल; पुलिस को बताई ये वजह

नई दिल्ली। दोस्‍त की पत्‍नी के साथ अवैध रिश्‍तों के बाद एक शख्‍स ने दो साल पहले अपने दोस्‍त की हत्‍या कर दी थी। दोस्‍त को रास्‍ते से हटाने के बाद उसकी बीवी और 2 बच्‍चों को अपने साथ रख लिया। अब उसने दोस्‍त की बीवी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इटावा के ऊ सराहार इलाके में 21 जून की रात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए इटावा पुलिस ने बताया है कि उसके दोस्‍त ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। महिला को पूजा करने के बहाने बुलाकर कार से लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। शव पास में ही बंबे में फेंक दिया था।

इसके ये जानकारी शुक्रवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने खुलासा करते हुये दी थाना ऊ सराहार क्षेत्र के गांव कौआ पीसापुर के पास 22 जून को 38 वर्षीय मिथलेश पत्नी गजेंद्र निवासी झुंझनु राजस्थान का शव बंबा में पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन की तो इस मामले में रम्पुरा ऊसराहार के रहने वाले सतीशचंद्र यादव की संलिप्तता दिखायी दी। सतीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही मिथलेश की हत्या की थी। वह नोयडा में रहकर काम करता था। गजेंद्र से उसकी दोस्ती हो गयी तो वह घर आने जाने लगा।

इस बीच गजेंद्र की पत्नी मिथलेश से उसकी दोस्ती हो गयी। इसकी भनक गजेंद्र को लगी तो उसने विरोध किया। बताया कि इस पर उसने गजेंद्र की पत्नी मिथलेश के साथ मिलकर गजेंद्र की हत्या कर दी और कार समेत सैफई क्षेत्र की नहर में फेंक दिया था। पुलिस को जब गजेंद्र की कार में उसका शव मिला तो हादसा मानकर फाइल बंद कर दी गयी।

सतीश ने बताया कि इसके बाद मिथलेश के दो बच्चों के साथ वह उसके ही घर में रहने लगा था। लेकिन इस बीच मिथलेश की दोस्ती और भी कुछ लोगों से हो गयी, इसीलिये उसने मिथलेश की हत्या कर दी। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

उसके खिलाफ दो साल पहले गजेंद्र की हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। अनिल कुमार विश्वकर्मा प्रभारी एसओजी, एसआई समित चौधरी प्रभारी सर्विलांस, एसओ गंगादास गौतम थानाध्यक्ष ऊसराहार ने घटना खोलने में काफी मेहनत की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...