खुर्सीपार में दो ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत: पुलिस और भीड़ ने दरवाजा तोड़कर दोनों चालकों को निकाला…

भिलाई। खुर्सीपार आईटीआई के पास एक हादसा हो गया। दो ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे से दोनों चालकों को बुरी तरह चोटें लगी है। एक चालक के पैर में गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही छावनी और खुर्सीपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू पाने की कोशिश में लगी रही।
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी आईटीआई के ठीक सामने पावर हाउस के पास से ट्रेलर सीजी 07 बीएच 1811 अनियंत्रित हो जाने से रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर को सामने से ठोकर मार दी। घटना में दोनों ट्रेलरों के परखच्चा उखड़ गए। ठोकर की तेज आवाज से आसपास के लोग देखने पहुंचे। एक चालक ट्रेलर में फंसा हुआ था। जिसके दोनों पैर बुरी तरह चोटिल हो गए। गंभीर अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया है। सड़क दुर्घटना के चलते लंबा जाम भी लग गया था। जहां घटना हुई, वह फ्लाई ओवर ब्रिज का डाउन फ्लोर है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर आने-जाने वाले चालकों को बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों को निकाले जाने का जगह मिल पाता है। इस वजह से भी लगातार घटना हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...