कपड़ा व्यापारी 4 दिन से लापता: दुकान बंद कर लौट रहा था घर, आज खारून नदी में मिली बाइक, खोजबीन में लगी दुर्ग पुलिस

भिलाई। चार दिनों से लापता हुए युवा कपड़ा व्यवसायी के बारे में पुलिस को अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है। मामले में पुलिस को नदी किनारे उसकी बाइक भी बरामद हो गई है।

परिजनों की शिकायत पर गुमशुगदी का अपराध कायम कर जांच में लिया है। 28 जून मंगलवार से लापता हुए 27 वर्षीय व्यवसायी जय कुमार साहू का कुम्हारी स्थित जय कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान है। जिसे बंद कर जय 28 जून को चंदनीडीह स्थित निवास के लिए निकला था।

मगर देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरु किया लेकिन कोई जानकारी जय के बारे में नहीं मिल पाई है। घटना के अगले दिन जय की बाइक सीजी 04 एनएन 1907 और मोबाइल खारुन नदी के पुल के नीचे पुलिस ने बरामद किया है

। अनहोनी की आशंका से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 30 जून को एसडीआरएफ की टीम ने नदी में खोजबीन भी किया लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई।

परिजनों के मुताबिक जय कुमार का ज्यादा संपर्क भी नहीं था। इसके अलावा उसके गिने चुने ही दोस्त है। घटना के दिन भी रोज की भांति सुबह 9 बजे दुकान खोलने पहुंचा और रात 9 बजे बन्द कर घर लौट रहा था।

पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के सीसी टीवी को चेक करने पपर फुटेज में 28 जून रात 9.17 बजे टोल प्लाजा पार करते दिख रहा है। घटना को लेकर सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया की जय के लापता मामले में बारिकी से हर पहलूओं को जांच किया जा रहा है। सीसी कैमरों के फूटेज को भी खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...