पटरीपार के लोगों को मिलने वाली है बड़ी सौगात: शादी समारोह व अन्य आयोजनों के लिए मिलेगा सर्व समाज मांगलिक भवन…जल्द सी-मार्ट भी, मेयर नीरज ने अधिकारियों के साथ देखा काम

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम में नवनिर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन एवं पावर हाउस के पास निर्मित सी-मार्ट की सुविधा का लाभ शीघ्र भिलाई वासियों को मिलेगा। महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम के समीप लगभग तीन करोड़ की लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन तैयार किया गया है तथा पावर हाउस के समीप सी-मार्ट का निर्माण किया गया है। जिसकी सुविधा का लाभ इसके शुभारंभ होने के साथ ही भिलाई के नागरिकों को मिलने लगेगा। इन दोनों ही भवन के लोकार्पण की तैयारियां की जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से सर्व समाज मांगलिक भवन एवं सी-मार्ट का निर्माण किया गया है।

धार्मिक, सामाजिक, वैवाहिक जैसे आयोजनों के लिए एक बड़े स्थान की आवश्यकता थी जहां पर आसानी से कमजोर वर्ग आय के लोग भी अपने कार्यक्रम को कर पाए। सर्व समाज मांगलिक भवन भूतल एवं प्रथम तल पर निर्माण किया गया है वही आकर्षक लैंडस्कैपिंग एवं पार्किंग जैसी सुविधाएं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में मौजूद है। एक बड़े मैरिज पैलेस की तरह सर्व समाज मांगलिक भवन विभिन्न आयोजनों को संपन्न करने के लिए तैयार है।

वहीं पावर हाउस चौक के समीप सी-मार्ट का निर्माण किया गया है, महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई थी, जिसके तहत एक बड़े बिग शॉप मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है जहां हर तरह के बेहतरीन प्रोडक्ट्स विक्रय के लिए मौजूद होंगे, जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी वहीं आम नागरिकों को घरेलू एवं अच्छे उत्पादों को प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।

जल्द ही भिलाई शहर वासियों को इन दोनों का लाभ मिलने वाला है इसके लिए व्यापक तैयारियां निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त येशा लहरें एवं अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, महापौर के निज सचिव वसीम खान एवं उप अभियंता कृष्णा जंघेल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...