रायपुर कलेक्टर के लिए डॉ. भुरे को विधायक वोरा ने दी शुभकामनाएं, बोले-दुर्ग के विकास में डॉ. भुरे का बड़ा योगदान, दुर्ग की तरह राजधानी को भी संवारे

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की पहल से दुर्ग शहर, जिला विकस के नए आयाम को छू रहा है। उनकी पहल और बेहतर कार्यशैली से आज दुर्ग शहर के साथ-साथ जिले में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है।

भूपेश सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन डॉ. भुरे ने किया है। अब उनके कंधों पर राजधानी रायपुर को संवारने की जिम्मेदारी है। आशा और उम्मीद करते हैं कि दुर्ग की तरह रायपुर को भी डॉ. भुरे चमकाएंगे। ताकि उसे लोग हमेशा याद करें। जैसा कि डॉ. भुरे ने दुर्ग को चमकाया।

ये बातें वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व वेयर हाउस का‌र्पोरेशन के चेयरमैन अरूण वोरा ने कही। दुर्ग से रायपुर रवाना होने से पहले कलेक्टर डॉ. भुरे से विधायक वोरा ने मुलाकात की।

उन्हें नए जिले के लिए शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। वोरा ने कहा कि, डॉ. भुरे के नेतृत्व में कोरोनाकाल की चुनौतियों से हम सब लड़ सके। कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते हैं।

दुर्ग शहर के बड़े प्रोजेक्टस को उन्होंने शुरू कराया। चाहे वो ठगड़ा बांध हो या पुल-पुलिया निर्माण। शहर की अंदरूनी इलाकों में सड़कों का जाल बिछ रहा है। इसके लिए भी डॉ. भुरे ने बेहतर ढंग से अफसरों को निर्देश देकर काम कराया। भूपेश सरकार की योजनाओं का एक्जीक्यूशन डॉ. भुरे ने बेहतर ढंग से कराया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...