ब्रेकिंग: हत्या का आरोपी भिलाई से गिरफ्तार: बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन का साथी गिरफ्तार… पुलिस ने घोषित कर रखा था 50 हजार का इनाम… जामुल के ढौर गांव में छिपा हुआ था हत्या व अपहरण का कुख्यात अपराधी

भिलाई। दुर्ग पुलिस और बिहार पुलिस की सयुंक्त टीम ने रविवार को छापा मार कर जामुल थाना क्षेत्र से हत्या के आरोपी गिरफ्तार किया है। बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शाहबुद्दीन के सहयोगी आफताब आलम को आज जामुल थाना क्षेत्र के ढौर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या व अपहरण सहित अन्य कईं अपराध में शामिल आफताब यहां अपने रिश्तेदार के घर छिपकर रह रहा था। बिहार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा कर रखी है।

बिहार पुलिस की एक सशस्त्र टीम आज जामुल थाना पुलिस की मदद से ढौर गांव के एक घर में दबिश देकर आफताब आलम पिता आमीर हमजा ( 40 वर्ष ) निवासी ग्राम चाप थाना पचरुखी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आफताब आलम पर सिवान के हुसैनगंज थाने में 5 अप्रैल 2022 को धारा 302 / 120 बी 307, 25 ( 1 – बी ) ए 26 / 35 आर्म्स एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम है।

अपराध करने के बाद से आफताब आलम फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस बीच सिवान पुलिस को आफताब आलम के दुर्ग जिले में जामुल थाना क्षेत्र के ढौर गांव में रिश्तेदार के घर छिपे होने की जानकारी मिली।

जिसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक ( अभियान ) सुशील खोपड़े के जारी आदेश पर निरीक्षक सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक सशस्त्र पुलिस टीम आज भिलाई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।

बताया जाता है कि आरोपी आफताब आलम बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन का सहयोगी है। वह एक बार राजद की टिकट पर बिहार के पचरुखी से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस को हत्या व अपहरण सहित कई मामले में उसकी तलाश थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...