BSP यूनियन चुनाव में BMS लीड की ओर… थोड़ी देर में आ सकते हैं परिणाम

भिलाई। BSP यूनियन चुनाव को लेकर रूझान आने शुरू हो चुके हैं। BMS को लीड मिलती दिख रही है। कहा जा रहा है कि एकसाथ सारे चरणों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। रात-1.30 बजे तक बीएमएस को लीड मिल रही है। बीएमएस के पदाधिकारी पटाखे लेने चले गए हैं। जीत का दावा उनकी ओर से किया गया है। काउंटिंग में शामिल सूत्र भी यही बता रहे हैं कि इस बार बीएमएस ने इतिहास रच दिया है। परिवर्तन की लहर के बीच बीएमएस को जीत मिल रही है। बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना केशुवलू समेत अन्य पदाधिकारियों ने खूब पसीना बहाया था। जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है।

चुनाव परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। एकसाथ सभी चरणों के नतीजे घोषित होंगे। मौके पर सीटू, इंटक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, बीएमएस, एचएमएस एटक, एक्टू, लोइमू के एजेंट मतगणना स्थल पर मुस्तैद हैं।

चुनावी अधिकारी ने सभी लोगों का फोन बंद करा दिया है। बता दें कि कुल 13422 मतदाताओं में से 11605 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 86.8 प्रतिशत पोलिंग हुई है। बूथ नंबर-18 व 19 को छोड़कर सभी बूथों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए हैं।

चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी सीएलसी आरके पुरोहित की निगराीन में वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि किसी तरह का आरोप न लग सके। निष्पक्ष मतगणना के लिए चुनाव अधिकारी ने खुद मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है।

चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। बीएसपी प्रबंधन की तरफ से सीजीएम पर्सनल निशा सोनी, आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर, जीएम पर्सनल शीजा मैथ्यू, डीजीएम इंफोर्समेंट केके यादव आदि की ड्यूटी लगाई गई है।

इनके बीच हुआ मुकाबला
स्टील एम्प्लाइज यूनियन, इंटक
भिलाई इस्पात मजदूर संघ, बीएमएस
बीएसपी वर्कर्स यूनियन
भिलाई श्रमिक सभा, एचएमएस
हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई

जानिए 2019 के चुनाव में इन्हें मिला वोट
4447: इंटक
3840: सीटू
1879: बीएमएस
1663: इस्पात श्रमिक मंच

1370: बीएसपी वर्कर्स यूनियन
472: एचएमएस
200: स्टील वर्कर्स यूनियन
156: लोइमू
93: एटक
40: एक्टू
14150: कुल वोट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

धान खरीदी से पहले किसानों की गर्जना : मंत्रालय...

रायपुर। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार 27 अक्टूबर को...

करम परब में शामिल हुए CM साय : बोले-...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल...