बड़ी खबर: BJP अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की छुट्टी… अब इनको मिली प्रदेश की कमान… नियुक्ति पत्र जारी

नई दिल्ली। बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशों के बाद आज उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया गया. महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद से ही उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज हो गई थी.

उत्तराखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. मदन कौशिक की जगह अब प्रदेश की कमान महेंद्र भट्ट के हाथ में होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी कर दिया है.

बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के बाद आज उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया गया.

इससे पहले मदन कौशिक और उनके बाद राजपुर विधायक खजान दास के साथ महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज़ हो गई थी. बताया जा रहा है कि मदन कौशिक को राज्य सरकार में जगह मिल सकती है.

केंद्र में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा में गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए कवायद तेज कर दी, जिसके बाद आज महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड के राजनैतिक परिपेक्ष्य में अकसर देखा गया है कि ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण को देखते हुए पार्टी फैसला लेती है. महेंद्र भट्ट बदरीनाथ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए भी महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौपी है.

कौन हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट?
महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव हार गए थे. 50 वर्षीय भट्ट ने 1991 से अपना राजनैतिक जीवन की शुरआत की थी. उन्होंने 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री के पद पर काम किया. 2002 में उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तरांचल) बनने के बाद उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

उन्होंने 32 साल की उम्र में पहली बार नंदप्रयाग सीट से चुनाव लड़ा और 2002 से 2007 तक विधायक रहे. भट्ट 2007 से 2014 तक उत्तराखंड बीजेपी संगठन के कई पदों पर रहे. 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने. इसके इलावा महेंद्र भट्ट रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 5 दिन पौड़ी जेल में रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...