मॉडल्स से जबरिया कराया वीडियो शूट, फिर 8 युवतियों के संग किया गैंगरेप… एक युवती से 10-10 लोगों ने किया रेप… एल्बम को शूट करने वाले पुरुषों को भी नहीं बख्शा गया, जानिए क्या है पूरा मामला

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। असलहाधारी एक गिरोह ने म्यूजिक मॉडल्स से जबरिया वीडियो शूट कराया। शूट कराने के बाद आठ मॉडल्स के साथ रेप किया गया। मॉडलिंग करने वाली आठ लड़कियों के साथ रेप होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 20 संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गैंग ने तब अटैक किया जब म्यूजिक वीडियो शूट करने के बाद मॉडल्स पैकअप कर जाने की तैयारी में थीं।

जानिए कैसे हुआ महिला मॉडल्स के साथ रेप?
दरअसल, जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक छोटे से शहर क्रूगर्सडॉर्प के बाहरी इलाके में म्यूजिक वीडियो को शूट किया जा रहा था। उसी वक्त कुछ बंदूकधारी वहां पहुंचे। इन बंदूकधारी गिरोह के सदस्यों ने जबरन एक म्यूजिक वीडियो शूट कराया। इसके बाद 8 युवतियों जो उस ट्रूप में मॉडल थीं, से गिरोह के सदस्यों ने गैंगरेप किया।

पुलिस मंत्री भेकी सेले ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक छोटे से शहर क्रूगर्सडॉर्प के बाहरी इलाके में हुए हमले में अब तक लगभग 20 संदिग्धों में से तीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब वे उपकरण उतार रहे थे और सेट तैयार कर रहे थे, तब गिरोह ने चालक दल पर हमला किया और कास्ट किया।

एक-एक मॉडल से दस-दस लोगों ने किया रेप
पुलिस ने बताया कि जिन मॉडल्स से रेप हुए उन युवतियों की उम्र 18 से 35 के बीच थी। पुलिस के अनुसार, एक महिला के साथ 8-8, 10-10 पुरुषों ने रेप किया था।

उन्होंने जोहान्सबर्ग में बताया कि बंदूकधारियों ने मॉडल्स के साथ रेप तो किया ही, म्यूजिक एल्बम को शूट करने वाले पुरुषों को भी नंगा किया और उनका निजी सामान लूट लिया। दक्षिण अफ्रीका में बलात्कार की रिपोर्ट बहुत कम होती है, लेकिन देश में औसतन हर 12 मिनट में एक ऐसा अपराध पुलिस में दर्ज किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...

महासमुंद में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

महासमुंद। जिले में शनिवार सुबह एक पुलिस आरक्षक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

बर्बरिक और पीआरए समूह पर IT की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में बड़े वित्तीय...

दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को धमकी देकर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी...