CG – दुष्कर्म करने के मामले में 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार: 17 साल के बालक को बहला फुसलाकर ले गई मध्यप्रदेश… फिर वहा बंधक बना कर किया रेप… पोस्को एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने दूसरे राज्य से युवती को किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पास्को एक्ट का एक अनोखा मामला सामने आया है। पत्थलगांव की पुलिस ने एक युवती के खिलाफ पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। युवती बागबहार की रहने वाली है। युवती ने नाबालिग युवक को अपहरण कर अपने हवस का शिकार बनाया है।

22 वर्षीय युवती ने 17 साल के नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपिया युवती को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। साथ ही बालक को भी छुड़ा लिया गया है।

दरअसल, मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव निवासी 45 वर्षीय पिता ने 27 फरवरी को अपने 17 साल के बेटे के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि 22 वर्षीय युवती ने बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश लेकर गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया।

पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए युवती को एक ईंट भटठी से पकड़ा व बंधक बनाये गए लड़के को उसके कब्जे से छुड़ाया। पीड़ित बालक ने पुलिस को बताया कि, आरोपिया ने उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के एक अज्ञात ईंट भट्ठी में ले गई थी। वहां उसने बालक के साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने पूछताछ में बताया कि बालक को वो अपने साथ ईंट भटठी लाई थी। यहां पर बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ 363, 365, 370, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि, पत्थलगांव थाने में प्रार्थी ने अपने 17 साल के बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस तलाश में लगी हुई थी। 28 जुलाई को मध्यप्रदेश से बालक को एक युवती के पास से बरामद किया गया है। युवती बागबहरा की रहने वाली है, युवती बालक को अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई थी। वहां बालक के साथ युवती ने दुष्कर्म भी किया है। मामले में युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में CRPF जवान ने की आत्महत्या : 10...

धमतरी। सिहावा क्षेत्र के सातबहाना गांव में दीपावली की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने...

राजनांदगांव में धान के अवैध परिवहन का बड़ा मामला...

राजनांदगांव। धान खरीदी सीजन में अवैध परिवहन और गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी...

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...