फिर से एक्शन में BSP: एक ही दिन में 8 कब्जे वाले क्वार्टर और 2 दुकानों को किया खाली…क्वार्टर माफियाओं ने चढ़ा रखा था रेंट पर, 5 दलालों पर FIR

भिलाई। भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाएं, प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई। आज सेक्टर-6 , सेक्टर-4 व सेक्टर-8 में कुल आठ आवास व हॉस्पिटल सेक्टर व सेक्टर-8 से दो दुकानें अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर संपदा न्यालयअलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौंपा गया।

आज आवास क्रमांक 4C/9/6,Block-20, क़वार्टर-18, सेक्टर-4, 14F/ 13/4, 15E/13/4, Shop -17/021, सेक्टर-8, शॉप-17/021 हॉस्पिटल सेक्टर के अलावा सेक्टर-8 के चार अन्य आवास को अवैध कब्जेधारी को खदेड़ा गया। इसके अलावा बीआरपी चौक में 750 स्क्वायर फ़ीट बी एस पी भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया। नगर सेवाएं विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये द्वारा निष्पक्ष होकर कार्य किया जाता है। कोई भी अवैध कब्जेधारी को बख्शा नहीं जाता है।

दलालों द्वारा आवासों का ताला तोड़कर मकानों को किराया में देकर अवैध वसूली करते हैं। बीएसपी आवास किराए पर नहीं देता है। शीघ्र ही सभी अनफिट ब्लॉक्स को ध्वस्त करने की करने की कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न बाजारों सिविक सेन्टर, चायना मार्किट, ठेले वालों को संरक्षण देने के नाम पर गुण्डा टैक्स वसूली करते हैं, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। पांच दलालों के ऊपर विभिन्न थानों में FIR दर्ज करवाया गया है।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग की माने तो प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ाधारियों क़ो नगर क्षेत्र से बाहर करने पर जनता द्वारा स्वागत किया जाता रहा है। कब्जेधारिओ में कई अपराधी प्रवर्ति के लोग भी है। अवैध कब्जेधारियों, भूमाफियायों तथा दलालों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रेस रिलीज में आगे यह भी कहा गया है कि, टाउनशिप का आवास राष्ट्र की संपत्ति है। अवैध कब्जेधारियों, अवैध वसूली करने वाले दलाल, भूमाफ़ियायों द्वारा एकता बनाकर कुछ अपराधी तत्वों द्वारा राजनीतिक संरक्षण में दवाब बनाने की कोशिश किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इन दलाल, अपराधी के भी विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ये भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि , आवास सहित अन्य सरकारी संपत्ति है, किसी भी व्यक्ति को एक इंच बीएसपी भूमि या आवास कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।
कब्जेधारियों और भूमाफ़ियायों के निरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा, चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो कब्जेधारी को बेदख़ल किया जाएगा और संपदा न्यालय के आदेश से संपत्ति सील और जप्त किया जाएगा। टाउनशिप से अवैध कब्जेधारिओ को खदेड़ने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी। इस बड़े अवैध कब्जा हटाओ अभियान को ऑफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन, विभिन्न सामाजिक संगंठनो और बी एस पी कर्मियों का व्यापक समर्थन मिला हुआ है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...