ढाई साल की बच्ची की हत्या: पिता ने ही बच्ची का गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट…दुर्ग पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

भिलाई। नशा से नाश होता है…ये कहावत रोज सच साबित होती है। जब-जब एक नशेड़ी किसी न किसी वारदात को अंजाम देता है, तब-तब ये कहावत सच होती दिखती है। आज फिर ये कहावत सच हुई है। पाटन के सिपकोन्हा गांव की घटना है।

जहां एक पिता ने ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी। गला दबाकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। पाटन पुलिस ने बताया कि ग्राम सिपकोन्हा पाटन निवासी योगेश टंडन 34 वर्ष का विवाद उसकी पत्नी सरस्वती टंडन के साथ विवाद होने से मायके चली गई।

उसके बाद से योगेश मारने की धमकी लगातार देता था। बुधवार की रात लवन्या को गला दबाकर हत्या कर दिया। आसपास के लोगों ने जब पाटन पुलिस को जानकारी देने पर मौके पर पहुंची तो आरोपी पिता को पकड़ लिया। आरोपी की तीन बेटी, एक बेटा है। आरोपी शराब का आदी था। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। कई दिनों से घटना को अंजाम देने मौका की फिराक में था।

बुधवार को मौका मिलने पर घटना को अंजाम दिया। पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। बुधवार रात की घटना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...