सावन के शिवरात्रि में देर रात तक हुई पूजा: भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने की सेक्टर-3 चंद्रमौली शिव मंदिर में पूजा, भक्तों को बांटा गया प्रसाद

– हिंदू पंचांग के मुताबिक, सालभर में 12 शिवरात्रि होती है, इनमें से महाशिवरात्रि और सावन का शिवरात्रि को ज्यादा दिया जाता है खास महत्व

भिलाई। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि को खास महत्व दिया जाता है। पहली फाल्गुन मास की शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं और दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई गई।

इस बार बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा सावन का महाशिवरात्रि सेक्टर-3 स्थित चंद्रमौली शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह ने इस मंदिर में रूद्रमहाभिषेक भी किया। दया सिंह ने बताया कि, ओडिशा के पंडित पीतवास पाढ़ीग्रही ने पूजा-कार्य संपन्न कराया।

मान्यता है कि सावन के महाशिवरात्रि में व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्त पूरे दिन उपवास रखकर मंत्रों का जाप करते हुए शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं।

दया सिंह ने बताया कि सावन के महाशिवरात्रि में देर रात तक पूजा-अर्चना होती रही। रात में भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। चार पहर में हुई इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...