दुर्ग विधायक वोरा के एक प्रश्न से स्वास्थ्य विभाग में मच गया हड़कंप…विभाग की खुल गई पोल-पट्‌टी, क्या है पूरा माजरा

भिलाई। विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वोरा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में उल्लेखित किया है कि प्रदेश में बेहतर इलाज व्यवस्था के लिए रायपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर और तीन स्वास्थ्य केंद्रों मानपुर, पाटन और पलारी में हमर लैब की स्थापना की गई है।

लेकिन, दुर्ग में स्थापित लैब में मरीजों की 114 प्रकार की जांच नहीं हो रही है। वोरा ने कहा कि हमर लैब में 114 प्रकार की जांच की सुविधाएं निशुल्क होनी है। लेकिन, दुर्ग जिला अस्पताल में अभी केवल 75 प्रकार की जांच की जा रही है। शेष 39 प्रकार की जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में जाकर जांच कराने पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

इन 39 प्रकार की जांच के लिए हार्मोन एनालाइजर मशीन, माईक्रोबायोलाजी टेस्टिंग मशीन और वेलोमीटर टेस्टिंग मशीन उपलब्ध न होने से हार्मोन की जांच, कैंसर की जांच और अन्य प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है।

वोरा ने कहा कि इसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीज और भर्ती मरीजों के परिजनों में नाराजगी है। विधानसभा सत्र के दौरान वोरा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

हेल्थ विभाग के अफसरों ने वोरा के प्रस्ताव से संबंधित दुर्ग जिला अस्पताल में स्थापित किये गए हमर लैब से संबंधित पूरी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से मांगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...