12वीं पास करने वाले सभी स्टूडेंट्स ध्यान दें: कॉलेजों में एडमिशन के लिए सेकंड फेस का शेड्यूल जारी…29 जुलाई से 2 अगस्त तक आवेदन, देखिए पूरा शेड्यूल क्या है

भिलाई। 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें। कॉलेज में एडमिशन के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए सेकंड फेस में दाखिले के लिए हेमचंद यादव दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल के मुताबिक, 29 जुलाई से 2 अगस्त तक दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ओपन रहेगी।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि एमकॉम एवं एमएससी के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए वेबसाइट 29 जुलाई से 2 अगस्त तक खुलने के बाद कॉलेजों द्वारा 03 अगस्त को शेष बची सीटों के लिए प्रवेश मेरिट सूची जारी की जाएगी।

कुलदीप ने बताया कि मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया 05 अगस्त तक पूर्ण की जायेगी। चूंकि, बीए अंतिम का रिजल्ट आज घोषित हो रहा है। अतः एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पोर्टल 27 जुलाई से 05 अगस्त तक खुला रहेगा। एमए हेतु प्रथम चरण में केवल 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

एमएड तथा एमलिब प्रथम सेमेस्टर हेतु विद्यार्थी पोर्टल पर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। तथा महाविद्यालयों द्वारा 29 जुलाई को प्रवेश सूची जारी की जाएगी। डीसीए तथा स्वषासी महाविद्यालयों में संचालित होने वाले समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इनकी प्रवेश सूची 01 अगस्त को जारी होगी। समस्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम एवं एलएलबी, बीलिब, बीपीएड, एमएसडब्लयू में प्रवेश के लिए आवेदकों को पोर्टल पर 05 अगस्त तक ऑनलाइन रूप से आवेदन करना होगा। इनकी मेरिट प्रवेश सूची 06 अगस्त को जारी होगी। इन सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक पूर्ण करने संबंधी अधिसूचना विष्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि हेमचंद यादव विवि दुर्ग से बीए बीएड, एवं बीएससी बीएड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विष्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की पात्रता है।

उन्हें किसी भी प्रकार के पात्रता प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है, किन्तु अन्य विष्वविद्यालयों के बीए बीएड, एवं बीएससी बीएड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस विष्वविद्यालय में प्रवेष लेने हेतु विष्वविद्यालय से पात्रता प्रमाण पत्र बनाना आनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

FIITJEE पर ED का शिकंजा : 14,411 छात्रों की...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान FIITJEE लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छात्रों से एडवांस फीस लेने...

माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...