रिसाली में शिशिर के एल्डरमैन बनाने से साहू समाज में हर्ष: रिसाली तहसील साहू संघ और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर दी बधाई…मूलभूत सुविधाओं को पहली प्राथमिकता देने का संकल्प

भिलाई। नगर निगम रिसाली में शिशिर साहू समेत 8 लोगों को एल्डरमैन बनाया गया है। शिशिर साहू के एल्डरमैन बनने से साहू समाज में हर्ष है। समाज ने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति आभार माना है। शिशिर समेत सभी एल्डरमैनों को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। शिशिर को बधाई देने के लिए रिसाली तहसील साहू संघ और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उनके निवास पहुंचे। युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ रिसाली की ओर से भी शिशिर को बधाई दी गई।

समाज के युवाओं ने कहा कि, सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। शिशिर युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ के महासचिव भी हैं। युवा प्रकोष्ठ में उनके योगदान मे सक्रियता जुझारूपन कर्मठता एवं ऊर्जावान पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके चयन से संपूर्ण युवा साहू समाज में हर्ष है। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण बधाई देने उनके निवास पहुंचे, जिसमें टामेश साहू, त्रिवेंद्र साहू, प्रमोद साहू,घनश्याम साहू, टिकेंद्र साहू, सत्या साहू, चंद्रकांत साहू, प्रशांत साहू, रवि साहू, कीर्ति साहू, योगेंद्र साहू, राजेन्द्र, धनन्जय, नितिन, चुम्मन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिसाली तहसील के पदाधिकारियों ने भी दी बधाई
तहसील साहू संघ रिसाली के पदाधिकारियों ने शिशिर से मुलाकात कर बधाई दी। तहसील अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष ललित साव, संगठन सचिव मदन साहू, जिला साहू संघ भिलाई के सह-सचिव एवं सेक्टर 3 एवं 4 के सचिव थंगेश्वर साहू, वीआईपी नगर के इकाई अध्यक्ष बीरबल साहू, सेक्टर 1 इकाई अध्यक्ष रामसाय साहू, सेवक प्रसाद साहू वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सहित बधाई देने के लिए उनके निवास में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...