सप्ताहभर से गायब मासूम यश का क्लू पुलिस को मिला: भिलाई के कैंप इलाके से अपहरण…पुलिस ने रात को इस इलाके में की सर्चिंग

भिलाई। तकरीबन सप्ताहभर से गायब कैंप इलाके के मासूम यश का बड़ा क्लू पुलिस को मिला है। 6 वर्षीय यश को ढूंढने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम लगातार सक्रिय है। आज रविवार शाम को पुलिस तालाब में सर्चिंग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैम्प-1 बैकुंठधाम निवासी यश अनंत पिता रोहित अंनत के अपहरण को लेकर पुलिस ने टीम बनाई है। टीम को अ्हम सुराग हाथ लगा है। कुछ संदिग्ध किस्म के युवकों से पूछताछ की गई है।
छावनी के आसपास तालाब है जहां बालक को खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में बालक का फूटेज भी दिखा है। जिसके साथ बालक अंतिम बार देखा गया है। उस पर भी पुलिस की पैनी नजर लगी हुई है। गौरतलब है कि यश आनंत मूलत: मुगेली जिला बिलासपुर का रहने वाला है। कैंम्प में उसका परिवार किराए के मकान में निवास करता है। यश जबसे लापता हुआ उसके पहले ही उसके पिता रोहित मुगेली गांव खेत में बुआई करने निकला था। घटना की खबर लगते ही पिता तुरंत घर लौट आए। वहीं बालक की माता भी काम पर जाती है। काम से लौटकर आने के बाद शाम को यश नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू की गई। नहीं मिलने पर घटना की शिकायत छावनी पुलिस से की गई थी।

काफी देर तक की गई खोजबीन
काफी देर तक यश की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत किया। लापता बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। यश अनंत मूलत: मुगेली जिला बिलासपुर के निवासी है। कैंम्प में किराए का मकान लेकर रहते है। यश के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यश नीले रंग की शर्ट पहना हुआ है। बच्चे की कोई भी जानकारी लगने पर छावनी पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...