पुलिस ने बंसल न्यूज के संपादक को बना दिया था आरोपी, जबकि, फर्जीवाड़ा से लेना-देना ही नहीं, पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा-भूल हो गई थी

भिलाई। पुलिस की एक त्रुटि ने समाचार संपादक की छवि खराब कर दी। बंसल न्यूज के संपादक विजय पांड्या की मानहानि हो गई। ये सिर्फ पुलिस की एक त्रुटि से। आज दुर्ग पुलिस ने इसके लिए स्पष्टीकरण जारी किया है। दरअसल, कल पुलिस ने एफआईआर में बंसल न्यूज के जिस संपादक का नाम बताया था, वो बंसल न्यूज का संपादक ही नहीं है।

पुलिस ने बंसल न्यूज संपादक को ही आरोपी बना दिया था। जबकि, हाउसिंग लोन के लिए बैंक में कूटरचित दस्तावेज पेश कर ठगी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 467, 468, 471, 420 के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें बंसल न्यूज चैनल संपादक कार्यालय-ई-3/67 अरेरा कालोनी भोपाल एमपी विजय कुमार पंड्या, पत्नी संजना पंड्या का नाम दर्ज कर दिया है।

बैंक ऑफ बडोदा भिलाई 3 से हाउसिंग लोन के लिए फर्जी दस्तावेज पेश कर लिया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण जिस विजय पंड्या और उनकी पत्नी के बारे में बताया जा रहा है। इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है।


(ये आरोपी विजय पांड्या है, जो संपादक भी नहीं है)
जबकि पुलिस ने इसे लेकर विज्ञप्ति जारी कर भूल होना बताया है। इस फर्जीवाड़ा में असली आरोपी दीनदयाल नगर रायपुर निवासी विजय पंड्या पिता कन्हैयाय पंड्या, पत्नी संजना पंड्या और संगीता केडिया ही फर्जीवाड़ा के असली सूत्रधार है। जबकि बसंल न्यूज संपादक की पत्नी का नाम भावना पंड्या है। इनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ बडौदा भिलाई-3 के शाखा प्रबंधक चंद्र कुमार सरनेकर ने शिकायत किया था कि विजय पंडया, संजना पंडया, और संगीता केडिया ने बैंक से 55 लाख रुपए का हाउसिंग लोन के लिए फर्जी दस्तावेज पेश कर लोन पाश कराया है।

(ये बंसल न्यूज के संपादक विजय पांड्या है, जिन्हें पुलिस ने त्रुटिवश आरोपी बना दिया था)
17 जून को शाखा प्रबंधक ने न्यायालय भिलाई 3 में आवेदन पेश किया था। उक्त ऋण में से 55 लाख रुपए को ओम काम्पलेक्स फाफाडीह रायपुर निवासी संगीता केडिया के प्लाट खसरा नंबर 755/2, 760/2, 823/3 के 384.38 वर्गमीटर रकबा को खरीदने के लिए बैंक में आवेदन दिया। बैंक को पंजीकृत बिक्री नामा के बाद विजय कुमार पांड्या ने उसके नाम संपत्ति का प्रमाणीकरण बैंक में पेश नहीं किया। बैंक अधिकारियों ने विजय पंडया को मोबइल फोन कर जानकारी लेनी चाही लेकिन फोन बंद पाया गया। बैंक अधिकारी विजय पंडया रायपुर आवास पर पता करने पहुंचे। इस दौरान मकान मालिक शशिकांत शर्मा ने बताया कि वह उनका मकान छोडकर फरार हो गए है। उसके बाद घटना का खुलासा हो पाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...