झगड़ा ऐसा कि उठाकर नदी में फेंक दिया: शिवनाथ के बाद खारून नदी में डूब गया युवक…SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

भिलाई। नदी में डूबने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक शिवनाथ और खारून नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। आज फिर एक युवक खारून नदी में डूब गया। आपसी विवाद के चलते धक्का-मुक्की में खारुन नदी में गिरने का यह मामला है। खबर लगने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर खोजबीन में जुटी हुई है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रानीतराई पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम को ग्राम निपानी निवासी अश्वनी पाण्डेय और विजयकांत साहू के मध्य किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों में विवाद बढ़ने से अश्वनी ने विजयकांत को पकड़कर धक्का देने लगा। जिससे विजय कांत खारुन नदी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि अश्वनी पांडे के द्वारा धक्का देने के कारण नदी में विजय जा गिरा है।

खारुन पुल में पानी का बहाव तेज होने से विजय बह गया है। विजय विवाहित है उसकी दो बेटियां है। पत्नी छ: माह पूर्व मायके चली गई है।
नदी में बहे विजय को खोजने में एसडीआरएम की टीम जुटी हुई है। घटना को 12 घंटे से भी अधिक समय हो गया है। फिलहाल पुलिस अश्वनी पांडे से पूछताछ कर रही है।

विजय के पिता यशवंत साहू ने बताया कि पुल के ऊपर दूर से देख रहा था किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। मगर किस बात को लेकर विवाद चल रहा था इस बारे में नहीं पता है। घटना की रात 8 बजे विजय घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन किया। ग्रामीणों से पता करने पर भी कोई जानकारी विजय के बारे में पता नहीं चल पाया।

इसके बाद अश्वनी के घर पहुंचकर परिजनों ने विजय के बारे में पूछताछ किया। उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना रानीतराई पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने विजय की तलाश में जुटी रही। पाटन एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि विवाद की जानकारी सामने आई है।

पाटन एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि ग्राम निपानी की युवक का खारुन नदी में डूबने की सूचना मिली थी। थाने की टीम व ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। विवाद होने की जानकारी मिली है। धक्का मुक्की में नदी में गिरने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर में PWD सचिव ने परखे सड़क और भवन...

रायपुर/जशपुर: लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले के जशपुर और पत्थलगांव संभागों में जारी सड़क, भवन व अन्य...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...