छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए जज: बेंच और बार कोटे से एक-एक जज की मंजूरी

बिलासपुर। छतीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही दो नए जस्टिस मिलने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बार व बैंच कोटे से एक एक नामो को स्वीकृति प्रदान कर सरकार को नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए भेज दिया है।

बार कोटे से सीनियर अधिवक्ता राकेश मोहन पांडेय व बैंच कोटे से उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी व वर्तमान में बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ राधा किशन अग्रवाल के नाम भेजे गए हैं। कॉलेजियम ने इनके नामो को हरी झंडी दे दी हैं अब जल्द ही इनके जस्टिस बनने का आदेश जारी हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बार और बेंच कोटे से अधिवक्ताओं के साथ ही ज्यूडिशियल ऑफिसर के नाम जज की नियुक्ति के लिए भेजे थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने कितने वकील और ज्यूडिशियल ऑफिसर की अनुशंसा की थी।

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत तीन वरिष्ठ जस्टिस के कॉलेजियम ने हाईकोर्ट से भेजे गए सात नाम में से चार की नियुक्ति की अनुशंसा की है। बताया जा रहा है कि बार कोटे से सीनियर एडवोकेट शर्मिला सिंघई, बीडी गुरु, राजकुमार गुप्ता और अनुराग दयाल श्रीवास्तव का नाम था।

हाईकोर्ट की अनुशंसा के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने फिलहाल दो नाम को फाइनल किया है, जिसमें बेंच कोटे से बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण अग्रवाल और बार कोटे से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राकेश मोहन पांडेय के नाम पर मुहर लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा। दो नए जज मिलने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या फिर से 14 हो जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...