छत्तीसगढ़ में PCC नेता के साथ विवाद करने वाले मंडल के चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा… GAD ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश कर दिया है।

आपको बता दें कि सुशील सन्नी अग्रवाल पिछले कुछ महीनों पहले चर्चा में आए थे। पीसीसी के राजीव दफ्तर में पीसीसी के महामंत्री अमरजीत चावला के साथ में विवाद हो गया था। तब वहां पर पीसीसी के प्रेसिडेंट मोहन मरकाम भी मौजूद थे। इस विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई थी।

इसके बाद अग्रवाल को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस संगठन में उनकी दोबारा वापसी हुई और अपना कामकाज संभाला। अब सरकार की ओर से उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...