4 पेज के सुसाइड नोट में बहुत कुछ: 5वीं मंजिल से कूदने से पहले छात्र ने लिखा नोट, ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकला और लगा दी छलांग, अब तक का ये है बड़ा अपडेट

भिलाई। रिसाली ग्रीन सिटी में सोमवार को 12वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम वेदांशु ठाकुर है। जो कक्षा 12वीं का छात्र था। वेदांशु ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दी है। वेदांशु ने 4 पेज का सुसाइडल नोट छोड़ा है। जिसमें बहुत कुछ लिखा है। सुसाइडल नोट में स्कूल से लेकर कई जरूरी बातों को जिक्र किया है। परिजनों ने बताया कि वेदांशु मैथ्स का स्टूडेंट था। शंकरा सेक्टर-10 स्कूल का छात्र था। कुछ दिनों से उसके साथ कुछ घट रहा था। जिसके बारे में वेदांशु ने किसी से जिक्र तक नहीं किया। पुलिस ने वेदांशु का लैपटॉप जब्त कर लिया है। साथ ही स्कूल बैग को भी पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइडल नोट में किन बातों का जिक्र किया है, अभी यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। जो चीजें सामने आई है, उसके मुताबिक ये है कि, छात्र कुछ दिनों से परेशान था। स्कूल में कुछ दिनों उसके साथ कुछ घट रहा था। छात्र के पिता लोकेश्वर सिंह ठाकुर अर्जुंदा में पटवारी हैं। भिलाई टाइम्स को लोकेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि, वह रोज की तरह शाम को ट्यूशन जाने के लिए निकला था। पढ़ाई में होशियार था। पिछली कक्षा में 98% नंबर लेकर आया था। अब खुदकुशी क्यों की है? यह हमें नहीं पता। वेदांशु की जेब से एक सुसाइडल नोट मिला है। पूरी बातें अंग्रेजी में लिखी हुई है। उस सुसाइडल नोट में क्या लिखा है, यह मैंने नहीं देखा है। घर में वेदांशु की एक बहन और मां है। पिता रोज सुबह निकल जाते हैं ड्यूटी के लिए। सोमवार को वेदांशु स्कूल नहीं गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नेवई थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...