भिलाई में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: स्कूल से घर लेट जाती थी बालिका… परिजन होते थे नाराज… परेशान होकर छात्रा ने खा ली चूहा मारने की दवा, इलाज के दौरान हो गई मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 10वीं की छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की जब बालिका स्कूल से लेट पहुंची तो परिजनों ने नाराजगी दिखाई, इससे परेशान होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। मामला भिलाई-3 एरिया का है।

घटना की जानकारी लगने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दो दिन बाद छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड-8 गतवा तालाब के पास भिलाई 3 निवासी वैष्णवी गोस्वामी कन्या विद्यालय भिलाई-3 में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करती थी। स्कूल से छुट्टी होने पर घर देर से जाया करती थी। लेकिन घटना के दिन परिजनों ने लेट पहुचने का कारण पूछते हुए नाराजगी व्यक्त किया। इससे परेशान होकर छात्रा ने चूहा मारने की दवा खा ली। अचानक बेटी की तबियत खराब होने से पिता परेशान हो गया। जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो वैष्णवी ने पिता के गले लग जहर खाने की बात बताने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि वैष्णवी का उपचार अस्पताल में चल रहा था। तभी बेटी ने पिता से बोलने लगी कि मैं मरना नही चाहती मुझे बचा लो। बात को सुन पिता भी रोने लगा। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...