सेल्फी खींच रहे थे चार दोस्त, और अचानक एक की हो गई मौत: 4 दोस्तों ने खींची थी वो आखिरी फोटो…जो जिंदगीभर का दर्द दे गई… जानिए क्या है पूरा मामला

जयपुर। सेल्फी लेने के दौरान मौत से सामना हो गया। जयपुर के चार दोस्ते सेल्फी ले रहे थे कि अचानक एक की मौत हो गईं। दरअयल, यह सेल्फी देसी तमंचे के साथ ली जा रही थी और सेल्फी लेने के दौरान एक दोस्त के हाथ से तंमचा चल गया और दूसरे की जान चली गई। इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। कई घंटों तक पुलिस उसे तलाश करती रही, आखिर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जब पुलिस को सारी घटना बताई तो पुलिस को पहले तो शक हुआ, लेकिन उसके दो अन्य साथियों से जब उसके बयान क्रॉस चैक किए गए तो मामला सही पाया गया। जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का यह मामला है और हत्या के आरोप में रोहित मीणा नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नया देसी तमंचा लिया था, उसके साथ सेल्फी ले रहे थे सब
पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर इलाके में सेक्टर 26 में रहने वाले रिंकू मीणा की मौत हो गई। उसे गोली लगी थीं। रिंकू अपने साथ रोहित मीणा और दो अन्य दोस्तों के साथ सेक्टर 26 में किराये के कमरे में था। घटना देर रात की है। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज आई। कुछ ही देर में रिंकू फर्श पर पडा मिला। उसके सिर और पेट में गोली लगी थी। गोली मारने वाला रोहित फरार हो गया। उसके दो साथियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक हाथ में तमंचा तो दूसरे से ले रहे थे सेल्फी
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच पडताल की। पता चला कि रिंकू मीणा के पास देसी तंमचा था। यह रिंकू लाया था या रोहित इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही हैं। इस तमंचे के साथ रिंकू, रोहित और अन्य दोनो साथी सेल्फी खींच रहे थे। इस दौरान तमंचा रोहित के हाथ में था। तमंचे से छेडछाड़ करने के दौरान वह चल गया और रिंकू की मौत हो गई। रोहित मंगलवार को पूरे दिन फरार रहा। रात को वह अपने कपडे लेने के लिए अपने घर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह राजस्थान छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...