शिवनाथ नदी दुर्ग में 2 युवकों की मिली लाश: एक ने राजनांदगांव से आकर दुर्ग में खुदकुशी, जिम जाने के लिए घर से निकला था…

भिलाई। आज शिवनाथ नदी दुर्ग में दो लोगों का शव मिला है। एक की शिनाख्त हो गई है। जबकि, दूसरे के बारे में पता नहीं चल पाया है। दोनों का आपस में फिलहाल कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक की शिनाख्त राजनांदगांव के रहने वाले सिंघल परिवार के युवा के रूप में हुई है। घर से बुधवार रात को जिम जाने के लिए निकले युवक की शिवनाथ नदी में डूबकर मौत हो गई। खबर लगने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजनांदगांव के वर्धमान नगर में रहने वाले ऋषभ सिंघल (26 वर्ष ) घर से रात को बाइक से निकला था। वह महमरा एनीकट दुर्ग पहुंचकर छलांग लगा दिया। रात को एनीकट में खोजबीन की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

  • इसलिए आज गुरुवार की सुबह टीम ने एनीकट में तलाश किया। युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
  • बताया जा रहा है कि युवक व्यवसाय करने की तैयारी कर रहा था।
  • घटना रात 8 बजे की है।
  • यह भी पता चला है कि, मृतक का चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।
  • उस समय काफी समय तक कोमा में चला गया था।
  • उसके बाद मृतक की तबीयत ठीक हो गई।
  • फिर शरीर को तंदरूस्त करने के लिए जिम जाता था।
  • कोतवाली थाना प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...