पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम: शिवनाथ नदी बनेगा शानदार टूरिस्ट स्पॉट…लक्ष्मण झूले का होगा निर्माण, विधायक वोरा ने अफसरों के साथ किया विजिट, क्या-कुछ खास होगा नदी में, जानिए

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज लक्ष्मण झूला निर्माण योजना के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अफसरों के साथ शिवनाथ तट पर महमरा घाट पहुंचकर वोरा ने जल संसाधन विभाग के अफसरों से प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ईई सुरेश पांडे ने वोरा को बताया कि इस्टीमेट व डिजाइन आदि का काम हो चुका है। प्रोजेक्ट की ड्राइंग डिजाइन का परीक्षण आईआईटी दिल्ली में किया जा रहा है। शासन से तकनीकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अफसरों ने बताया कि अगले एक साल के भीतर लक्ष्मण झूला का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। वोरा ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में केवल महादेव घाट रायपुर और राजिम में लक्ष्मण झूले का निर्माण किया गया है। इसके अलावा खारून नदी पर एक और लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन है। दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा तट पर राज्य का चौथा लक्ष्मण झूला बनाने की योजना तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही यहां लक्ष्मण झूला का निर्माण कर लिया जाएगा। वोरा ने ट्विनसिटी के नागरिकों को लक्ष्मण झूला की शानदार सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने जल संसाधन विभाग के अफसरों को महमरा गांव छोर पर गार्डन विकसित करने और दुर्ग के इंटेकवेल छोर पर पार्किंग व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। शिवनाथ नदी तट पर 30 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला बनाने की योजना को राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। वोरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय बजट 22.23 में शहर के लिए इस योजना को शामिल किया है। लक्ष्मण झूला करीब ढाई सौ मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा होगा। डेकोरेटिव डेक के साथ रंगीन लाइटिंग व्यवस्था के साथ लक्ष्मण झूले को बेहद आकर्षक बनाया जाएगा। इंटेकवेल के आसपास ही पार्किंग जोन भी बनाया जाएगा। महमरा छोर पर गार्डन और कैफेटेरिया के साथ फाउंटेन भी बनाया जाएगा। लक्ष्मण झूला का निर्माण पूरा होने पर शिवनाथ नदी का तट रमणीय पिकनिक स्थल बन जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, दो...

नारायणपुर. डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ ने अबूझमाड़ में बड़ा ऑपरेशन चलाया है, जिसमें दो महिला नक्सली ढेर हुए हैं। बीते रात से डीआरजी...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...