ससुर ने बहू को युवक के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा, महिला ने खाने में मिला के दे दिया जहर, फिर…

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक बहू पर ससूर की हत्या का आरोप लगा है. अवैध संबंधों के बीच आ रहे ससूर की बहू ने पराठे में जहर देकर हत्या कर दी. बुजर्ग की 6 दिन पहले खाना खाते वक्त मौत हो गई थी. वहीं, आरोपी बहू घटना के बाद से फरार है. कार्रवाई ना होने से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी क्राइम को लिखित में शिकायत दी है. एसपी क्राइम ने थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

क्या है मामला?
मामला जिले के रावर थाना इलाके के ताल तालसपुर गांव है.जानकारी के मुताबिक रोरावर थाना इलाके के ताल तालसपुर गांव के रहने वाले इस्लाम अली उम्र 55 वर्ष की खाना खाते वक्त मौत हो गई थी. मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता था. मौत के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थीं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा था.

ससुर ने बहू को पड़ोसी युवक के साथ देख लिया था
मृतक के बेटे फरियाद अली ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी पत्नी यासमीन ने मेरे पिता को पराठे में जहर दे दिया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई है. आरोप लगाते हुए मृतक के बेटे ने बताया है कि मेरी पत्नी के पड़ोस के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे. मेरे पिता ने मेरी पत्नी और पड़ोसी युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में देख लिया था. बदनामी के डर से मेरी पत्नी ने मेरे पिता को खाने में जहर दे दिया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

महिला के पति ने आगे बताया कि हम लोग कार्रवाई के लिए लगातार थाने पर जा रहे हैं. इसके बावजूद आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. घटना के दिन से ही पत्नी फरार है. घटना को आज 6 दिन से भी ज्यादा का वक्त बीत गया है. आज इसी समस्या को लेकर हम लोग एसपी क्राइम रजनी से मिले थे. एसपी क्राइम ने हम लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

एसपी क्राइम रजनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग अभी मेरे पास मिलने आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने पिता की हत्या का आरोप अपनी ही बहू पर लगाया है. पूरे घटनाक्रम में मेरे द्वारा थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...