8 एल्डरमेनों ने ली शपथ, समारोह में असंतुष्टों को साधते नजर आए मंत्री साहू, बोले-कांग्रेस के कार्यकर्ता एल्डरमैन की नियुक्ति से न नाराज न हो, आने वाले समय में जरूर मिलेगा अवसर

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के 8 एल्डरमेनों को कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नियुक्ति को लेकर निराश न हो। वे अधिकार को नहीं कर्तव्य को समझे। शपथ ग्रहण समारोह नया कार्यालय भवन प्रांगण में हुआ।

  • उन्होंने कहा कि कर्तव्य को समझने से हम आगे बढ़ेंगे।
  • समय और परिस्थिति से सरकार नियुक्ति आदेश निकालती है।
  • अगर कार्यकर्ता को आज अवसर नहीं मिला तो आने वाले समय में सेवा का अवसर मिलेगा।
  • उन्होंने नए निगम की बात कहते हुए कहा कि सब मिल जुलकर रिसाली का विकास करे।
  • कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत से हुआ।
  • कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने चार-चार के ग्रुप में एल्डरमेनों को शपथ दिलाई।
  • इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य अनूप डे, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, विलास राव बोरकर, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।
  • संगीता सिंह, तरूण कुमार, मोहम्मद निजाम, संध्या वर्मा, संतू दास, शिशिर कुमार, अजीत कुमार यादव, व जी. राहुल कुमार को कलेक्टर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • कार्यक्रम समापन के पहले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय ध्वज भेट किया।
  • उन्होंने मंच से आग्रह किया राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दे।
  • अपने-अपने निवास में अवश्य ध्वज रोहण करे।
  • इस अवसर पर रिसाली निगम ने सभी अतिथियों को राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराया।
  • शपथ ग्रहण पश्चात महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने मंच पर बैठे एल्डरमेनाें का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
  • सभी एल्डरमेनों ने रिसाली निगम के विकास के लिए एकजूट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...