स्वामी आत्मानंद स्कूल में अयोग्य शिक्षकों व कर्मियों को दे दी नौकरी, कलेक्टर ने जांच के बाद कर दी सबकी छुट्‌टी… DPI को भेजा पत्र, देखिए सूची

रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के कई शिक्षकों को अयोग्य करार देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को लौटा दिया है। कलेक्टर ने डीपीआई को पत्र लिख उन शिक्षकों ने नई पोस्टिंग देने कहा है।

इसके अलावा जो शिक्षक प्रतिनियुक्ति के लिए सहमत नहीं थे, याने उन्हे जबरिया अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में डेपुटेशन पर पोस्ट किया गया था, उन्हें भी कलेक्टर ने उनकी असहमति का हवाला देते हुए लौटा दिया है।

कलेक्टर ने डीपीआई को लिखे पत्र के साथ जो सूची संलग्न की है, उसमे कई शिक्षक अंग्रेजी स्कूल की दृष्टि से अयोग्य पाए गए हैं और 22 शिक्षक प्रतिनियुक्ति से सहमत नहीं थे। देखिए कलेक्टर का डीपीआई के नाम पत्र और शिक्षकों की सूची….

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...