अंडरब्रिज में डूबने से BSP के ठेका श्रमिक की मौत: करोड़ों खर्च कर बनाया गया था, बारिश के पूरे सीजन में जलमग्न,..प्लांट से नहीं लौटा तो परिजनों ने की खोजबीन, सुबह अंडरब्रिज में तैर रही थी लाश…

भिलाई। लोगों को राहत देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके अंडरब्रिज बनाया जाता है। ताकि लोग आसानी से आना-जाना कर सके। लेकिन हर बारिश में दुर्ग जिले की सभी अंडरब्रिज में पानी भरा रहता है। यूं कहे तो अंडरब्रिज बंद रहता है। जबकि निर्माण के वक्त दावा किया जाता है कि बारिश में अंडरब्रिज में पानी नहीं भरेगा। हर बार यही दावा होता है। सारे दावों की पोल बारिश खोलकर रख देता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन भिलाई-3 के सिरसाकला अंडरब्रिज में जो हुआ है वो हैरान करने वाला है।


  • सिरसा गेट रेलवे अंडर ब्रिज के बारिश से भरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई।
  • घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त किया।
  • पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।
  • मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
  • भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि वार्ड 33 ग्राम सिरसा भिलाई तीन निवासी देवबगस निर्मलकर 59 वर्ष घर से सुबह बीएसपी में मजदूरी काम के लिए निकला था। 
  • 10 अगस्त की देर रात घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन शुरु किया।
  • 11 अगस्त की सुबह अंडरब्रिज पर शव पानी के ऊपर तैरता मिला।
  • जिसकी शिनाख्त के लिए परिजन भी पहुंचे और देवबगस के रुप में पहचान हुई।
  • शव को देखने आसपास के लोगों की खासी भीड़ जुट गई थी।
  • मृतक बीएसपी जाने के लिए हमेशा अंडरब्रिज को पार करके ही ड्यूटी जाया करता था। 
  • घटना के समय भी अंडरब्रिज को पार कर घर जा रहे थे।
  • लेकिन पानी अधिक गहरा होने से देव बगस की डूबने से मौत हो गई।
  • फिलहाल भिलाई-3 पुलिस जांच में जुटी हुई है।
  • गौरतलब हो कि चार दिनों से लगातार बारिश के चलते सिरास गेट का अंडरब्रिज पूरी तरह भर गया।
  • इसे लेकर न रेलवे और न ही भिलाई-चरोदा निगम व्यवस्था करने में जुटी है।
  • इसके चलते अधेड़ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...