साईं कॉलेज सेक्टर-6 में आजादी का अमृत महोत्सव: नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प…साइंस विभाग के आयोजन में छात्रों ने लिया हिस्सा

भिलाई। साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में आजादी का अमृत महोत्सव नशा मुक्त भारत के अंतर्गत कार्यक्रम के अंतर्गत ” साइंस विभाग” के द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को” नशा मुक्त भारत” हेतु छात्र छात्राओं को साईं कॉलेज प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी द्वारा शपथ दिलाई गई ।

शपथ के पूर्व अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि नशे से टूटते हैं परिवार और समाज की आर्थिक विपन्नता का प्रमुख कारण नशा ही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त व्यक्ति ही परिवार समाज और देश के प्रति अपनी सच्ची सहभागिता प्रदान कर सकता है । इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि हम जन जागरूकता फैलाएं की नशा हमारे शरीर एवं समाज को कितना खोखला बनाता जा रहा है। इससे लोगों को मुक्त करना अति आवश्यक हो गया है ।


कार्यक्रम में डॉ सोनल खंडेलवाल, डॉ प्रतिभा गुमास्ता ,अर्पिता मुखर्जी, रूपा चक्रवर्ती ,दामिनी, गार्गी शर्मा आदि प्राध्यापकों ने उपस्थित होकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने कृत संकल्प होकर अपने दायित्व निर्वाह की बात स्वीकार की ।
साइंस विभाग की डीन डॉ सोनल खंडेलवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज की खुशहाली के लिए हर व्यक्ति को सजग कराना आवश्यक है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...