CG – पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बड़ी साली को ले आया घर, फिर शादीशुदा युवक ने कर दी हत्या: जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक द्वारा अपनी बड़ी साली की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने साली को पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर घर ले आया था। मगर वह घर छोड़कर ही जाने लगी। इसी बात पर युवक काफी नाराज हो गया और उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सबसे चिल्लाकर कहने लगा कि मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

कोलाईबहाल का रहने वाला अभिषेक चौहान(35) पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह 3 महीने पहले जांजगीर में रहने वाली अपनी बड़ी साली सोनी सिदार(30) को घर ले आया था। अभिषेक ने उससे वादा किया कि तुम्हें मैं अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा। उसके कहने पर वह भी उसके घर में रहने लगी थी। सोनी के आने के बाद अभिषेक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। इधर सोनी और अभिषेक की भी आपस में नहीं बनी। दोनों में झगड़ा हुआ और सोनी घर छोड़कर जाने की धमकी देने लगी। इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने उसकी हत्या कर दी।

सुबह पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। पुलिस को बताया गया कि अभिषेक अपनी साली की हत्या करने के बाद गांव में ही चिल्ला रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। बाद में अभिषेक की पत्नी संध्या सिदार भी मौके पर पहुंची।

संध्या ने पुलिस को बताया कि सोनी को घर में लाने के बाद मैं अपनी बच्चे को लेकर घर से चले गई थी। गांव में ही दूसरी जगह रह रही थी। इसी बात से सोनी नाराज थी। सोनी ने भी अभिषेक को कह दिया था कि वह भी घर छोड़कर जा रही है। इसी बात से अभिषेक नाराज हो गया और उसने सोनी की हत्या कर दी। जब सोनी की हत्या की खबर मुझे हुई तो मैं मौके पर पहुंची। उस समय तक अभिषेक भी वहीं पर था। उसे अभिषेक ने ही पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया है। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...