CG – गुंडागर्दी का जुलूस: सरेराह गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी… शहर में निकाला जुलूस… हथकड़ी लगाकर सड़क पर पैदल घुमाया, बाइक सवार युवक को बेसबॉल और लात घूंसों से मारा था, देखिए वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर के गोलबाजार में राखी की खरीददारी करने निकले परिवार के साथ गुंडागर्दी करने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ था। कार के ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक मामूली सी बात पर बाइक सवार को लाठी निकालकर जानवरों की तरह पीट रहा था। सरेराह गुंडागर्दी करने वाले उस युवक की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। जिस जगह बदमाश ने युवक की बेरहमी से उसकी पत्नी के सामने पिटाई की थी, ठीक उसी जगह उसका पैदल जुलूस निकाल कर पुलिस ने इलाके में उसकी दहशत खत्म कर दी। इसके साथ ही उसे जेल दाखिल भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक राखी के एक दिन पहले बुधवार को बाजार में खरीदी करने वालों की भीड़ लगी थी। भीड़ की वजह से गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के चौक चौराहो में जाम की स्थिति थी। कोटा इलाके के रविदास, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राखी खरीदने आया था। राखी खरीदकर बाजार से लौटते समय सदर बाजार के करीब मसानगंज निवासी सैफ अब्बास अपनी कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान रविदास की बाइक उसके कार के सामने आ गयी। जिसके बाद सैफ ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हद तो तब हो गयी, जब कार से उतरकर सैफ ने बाइक सवार को बेसबाल के बैट और लात घूंसों से रविदास की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आस पास के लोग व एक युवती भी रविदास की पत्नी के साथ बीचबचाव की कोशिश कर रही थी। रविदास भी भाग कर बचने की कोशिश कर रहा था पर आरोपी लगातार उसे पकड़ कर आधे घण्टे तक मारपीट करता रहा।

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी रिकार्ड हो गई थी। मारपीट के बाद रविदास ने कोतवाली थाने पहुँच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर होते ही लोगो मे गुंडागर्दी के खिलाफ जम कर आक्रोश देखने को मिला। थाने से चंद कदम दूर त्यौहारी सीजन में इस तरह की गुंडागर्दी के खिलाफ व्यापक प्रतिक्रिया शहर में देखने को मिली। एसएसपी पारुल माथुर तक भी यह वीडियो पहुँचा। उन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी की शिनाख्त कर छापेमारी शुरू कर दी। आरोपी का नाम अब्बास सैफी पिता जुजर सैफी निवासी खपरगंज है। 22 वर्षीय अब्बास घर का इकलौता लड़का हैं। उसके पिता की खपरगंज में सैफी ट्रेडर्स नाम से किराने की दुकान है और अब्बास सैफी फिलहाल कोई काम नही करता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...