शेयर मार्केट के बिग बुल और दिग्गज बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला का निधन: हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर कमाया था बड़ा मुनाफा…

उद्योग जगत के लिए एक दुखद खबर है। भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 62 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज आखिरी सांस ली। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।


उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था। 1990 के दशक में भारतीय स्टॉक मार्केट में कई प्रतिष्ठित कार्टेल थे। राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी।

एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उन्हें भारतीय शेयर बाजार का वाॅरेन बफेट भी कहा जाता था। फोर्ब्स के अनुसार राकेश झुनझुनवाला की कल संपत्ति 5.8 अरब डाॅलर की थी।

राकेश झुनझुनवाला अपनी स्टाॅक ट्रेडिंग कंपनी Rare एंटरप्राइजेज मालिक भी थे। टाइटन, स्टार हेल्थ, टाटा मोटर्स और मेट्रो ब्रांड्स जैसे स्टाॅक में बिग बुल ने सबसे ज्यादा निवेश किया था। Capitalmind के सीईओ और फाउंडर दीपक शिनोय ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘एक ट्रेड इंवेस्टर और महान व्यक्ति जो बहुत लोगों के प्रेरणा का स्रोत था। उन्हें हमेशा प्यार से याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

राकेश झुनझुनवाला एक दौर में शेयर बाजार में बिग बुल नहीं बिग बियर थे यानी मंदड़िए. उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था. 1990 के दशक में भारतीय शेयर बाजारों में कई प्रतिष्ठित कार्टेल थे. झुनझुनवाला ने 1985 में शेयर बाजार में कदम रखा था.

1986 में कमाया पहला मुनाफा

शेयर बाजार में महज 5000 रुपए से शुरुआत करने वाले झुनझुनवाला को पहला मुनाफा 1986 में मिला. उन्होंने उस वक्त अपने शेयरों को बेचकर मुनाफा कमाया था. Tata Tea के 5000 शेयर 43 रुपए के भाव पर खरीदे और फिर 3 महीने बाद 143 रुपए प्रति शेयर के भाव में बेचे थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...