भिलाई नगर तहसील साहू समाज को मिला नया अध्यक्ष, खेदराम ने जीता चुनाव…मंजूषा और परसराम चुने गए उपाध्यक्ष

भिलाई। साहू मित्र सभा भिलाई नगर तहसील का चुनाव 14 अगस्त को संपन्न हुआ। निर्वाचन पद्धत्ति से हुए चुनाव में खेदराम साहू भिलाई नगर तहसील के नए अध्यक्ष होंगे। खेदराम ने मुन्ना साहू को चुनाव हराया है। वहीं परसराम साहू ने केशवराम साहू को चुनाव हराकर उपाध्यक्ष का चुनाव जीत लिया।

इसी प्रकार महिला उपाध्यक्ष के लिए मंजूषा साहू ने चुनाव जीत लिया है। मंजूषा ने पूर्व संयोजिका दानेश्वरी साहू को चुनाव हराया। बड़े ही गहमा-गहमी माहौल के बीच चुनाव संपन्न हुआ। सुबह से दोपहर तक निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसके बाद शाम को मतगणना हुई। अध्यक्ष और दोनों उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव काफी टक्कर थे। आखिर में सेक्टर-5 के रहने वाले खेदराम साहू, मंजूषा साहू और परसराम साहू को चुनाव में जीत मिली। भिलाई नगर तहसील के निर्वाचन के बाद जश्न का माहौल है। सुपेला स्थित मां कर्मा भवन में समाज के लोग इकट्‌ठा हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...