कुछ यूं मौत बन कर आई ट्रक: दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक की चपेट में आने से 12 साल के बच्चें की मौके पर ही मौत… वहीं 2 अन्य दोस्तों को छू कर निकल गयी मौत…..देखिये VIDEO

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा का विडियों सामने आया हैं। यहां बाइक सवार 3 दोस्त सड़क से गुजरने के दौरान सामने से आ रही छोटा हाथी वाहन से बचने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गए है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में जहां एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी, वही 2 अन्य बच्चे इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

पूरा घटनाक्रम बलौदाबाजार जिला के भटगांव थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बोधली डीह निवासी सूरज टंडन का 12 वर्षीय बेटा नमन टंडन शाम को अपने दो दोस्त सतीश बर्मन और सनूज बर्मन के साथ घूमने निकला था। बाइक पर सवार होकर तीनों दोस्त भटगांव जाने के लिए रवाना हुए थे।

तभी देवसागर मोड़ पर सामने से आ रही छोटा हाथी से बचने के लिए बाइक चला रहे सनूज बर्मन ने बाइक का साईड किया, इतने में ही पीछे से आ रही ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में बाइक आ गया। इस सड़क दुर्घटना में जहां 12 साल के नमन टंडन का पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही दो अन्य साथियों को मानो मौत छूकर निकल गयी।

जब ये सड़क हादसा हुआ तो इस घटना की पूरी रिकार्डिग सड़क किनारे लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। विडियों में देखा जा सकता है कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में जहां 12 साल के बच्चें की मौके पर ही मौत हो गयी, वही बाइक सवार दो अन्य बच्चे 15 साल का सतीश बर्मन और 17 साल के सनूज बर्मन को खरोच तक नही लगा, वह दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क पर खड़े होकर किनारे चले आते है।

पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही दुर्घटना के बाद से ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार है। जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही है।


Exit mobile version