भिलाई में 19 साल की युवती ने किया आत्महत्या: जब घर में कोई नहीं था… तब मृतिका ने पंखे से झूलकर मौत को लगाया गले, आखिर किस वजह से हार गई जिंदगी…? पुलिस ने मोबाइल किया जब्त, होगा खुलासा…!

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर से एक जिंदगी रूठ गई। दरहसल सोमवार शाम वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप-1 निवासी 19 साल की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान आरती राय के रूप में हुई है। आरती ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले आरती के सहेली और पड़ोसियों ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो उन्होंने उसके भाई को सूचना दी। घर का दरवाजा तोड़कर युवती को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतिका आरती की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी पावर हाउस जलेबी चौक में हुई है। आरती अपने बड़े भाई और पिता के साथ किराए के मकान में कैंप-1 में रहती थी। मृतका के पिता काम से घर के बाहर गए थे। भाई रोज की ड्यूटी पर गया था। इस वजह से आरती घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि, शाम करीब 7 बजे उसकी एक दोस्त उसे बुलाने गई। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खुला और ना अंदर से कोई आवाज आई। सहेली ने खिड़की से देखा तो आरती रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इस घटना की सूचना मृतिका के भाई को दी गई। सूचना मिलते ही आरती का भाई भी घर पहुंच गया। इसके बाद आरती के शव को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इस आत्महत्या के मामले में वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि, आरती ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतिका मोबाइल जब्त कर लिया है। उसके जरिए कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरती कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसके बाद वो घर का काम देखती थी। घरवालों ने किसी प्रकार के झगड़े, डांटने और प्रेम प्रसंग की बात से इंकार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...