छत्तीसगढ़: हत्या या आत्महत्या? शादी से खेलने जा रहा बोल के घर निकला था 6 साल का मासूम, बुआ और भाई हर पहुंचे तो फंदे से लटकती मिली लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छह साल के बच्चे की फंदे से लटकते लाश मिली है। बताया जा रहा है की माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा भी उनके साथ था। अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम गतौरी निवासी राजकुमार भारती परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर को अपने पड़ोस के घर शादी में शामिल होने गए थे। उनके साथ 6 साल का बेटा मानस भारती भी था। शादी घर में परिजन को छोड़कर मानस खेलने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला। फिर अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटक रही रस्सी से खेल रहा था। पुलिस को शक है कि रस्सी बच्चे के गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजन ने पुलिस को बताया कि मानस के शादी घर से निकलने के महज 20 मिनट बाद उसकी 14 साल की बुआ और 9 साल का भाई घर आए। तब मानस का शव फंदे पर लटक रहा था। घबराकर उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मानस के माथे में चोट के निशान भी मिले हैं। उसके माथे से खून निकल रहा था। ऐसे में उसके पिता राजकुमार ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

TI सुनील तिर्की ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया, जब तक पुलिस गांव पहुंची, परिजनों ने बच्चे के शव को फंदे से उतार लिया था। बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार परिवार समेत कमाने खाने के लिए पंजाब गया था। इस दौरान परिवार में शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...