ब्रेकिंग : 21 मई को छत्तीसगढ़ में होगा खास आयोजन, CM भूपेश जारी करेंगे न्याय योजना की पहली किस्त… प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष होेंगे जिलों में मुख्य अतिथि, देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 21 मई को खरीफ सीजन वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के रूप में 1700 करोड़ रुपये की आदान राशि का भुगतान किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों के बैंक एकाउंट में यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इस दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम होंगे। सीएम किसानों को ‌वर्चुअल माध्यम से संबोधित भी करेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत 21.77 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी न्याय योजना के तहत बीते दो वर्षों में किसानों के बैंक खातों में 12 हजार 209 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। अब इस योजना में धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों को भी जोड़ा गया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इस साल 5703 करोड़ रुपये की आदान राशि का भुगतान 4 किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त के रूप में लगभग 1700 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान 21 मई को किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री व विधायक होंगे अतिथि
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि तय किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार ने अतिथियों की सूची भी जारी कर दी है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रुपये किसानों के खाते ट्रांसफर किए जाएंगे। किसानों को खेती-किसानी के लिए बड़ी रकम मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...