रिसाली के इस चौक में एक कार में लगी आग: धु-धु कर जल उठी टाटा इंडिका… पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, फायर फाइटरर्स ने आग पर पाया काबू; देखिए VIDEO

भिलाई। रिसाली में DPS चौक के पास रविवार को करीब दोहपर के 12-1 से एक बजे के बीच अचानक एक कार में आग लग गई। जैसी ही कार में आग लगी कार चालक ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कार के मालिक की पहचान प्रगति नगर रिसाली निवासी विजय चतुरदानी, पिता- राम लालचतुरदानी के रूप में हुई है। जिस कार में आग लगी वो टाटा की इंडिका सिल्वर रंग की कार है, जिसका गाड़ी न.-CG 07 BY 8819 है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कार में लगी आग पर बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से काबू पाया और आग को आस पास के तरफ फैलने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। कार में आग कैसे लगी खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ये घटना भिलाई नगर थान क्षेत्र की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...