दीपक बैज की टिकट कटी, दादी लड़ेंगे बस्तर से चुनाव:…बिलासपुर समेत पांच सीटों पर प्रत्याशी कौन…? अब भी बरकरार है सस्पेंस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की टिकट कट गई है। दीपक बैज बस्तर से प्रत्याशी नहीं होंगे। कयास लगाए जा रहे थे कि बस्तर से बैज का चुनाव लड़ना तय है लेकिन कांग्रेस ने दीपक को झटका देकर सरप्राइज कर दिया है। बस्तर से पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि आज शनिवार देर रात कांग्रेस ने 46 नामों की चौथी सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ बस्तर सीट घोषित की गई है शेष 4 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है इनमें सरगुजा, बिलासपुर कांकेर व रायगढ़ सीट शामिल है जिसके उम्मीदवारों के नाम को लेकर केवल चर्चाओं का बाजार गर्म है चौथी सूची में मध्य प्रदेश के राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अजय राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...