छत्तीसगढ़ में वोटिंग एक दिन पहले नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट: एक जवान समेत 2 मतदानकर्मी घायल… पोलिंग बूथ के लिए निकली थी टीम

बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट। नक्सलियों ने अलग-अलग 2 जगहों पर IED ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश नक्सलियों ने की है। ये मामला कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना इलाके के रेंगावाही गांव के पास का है। इस ब्लास्ट में एक जवान और एक मतदानकर्मी घायल हुए हैं।

दूसरा ब्लास्ट बीजापुर में हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, नारायणपुर जिले के मुरहापदर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से 4 किलो वजनी एक IED को नष्ट किया है। नक्सलियों ने IED जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। IED को नष्ट करने के दौरान ITBP जवान आमिर खान को हल्की चोट भी आई है। इलाज के लिए नारायणपुर लाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...