भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय ने सेक्टर-1 और खुर्सीपार में किया जनसंपर्क; कहा- भाजपा सबके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय “भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ” अभियान के तहत सोमवार को सेक्टर-1 एवं गौतम नगर खुर्सीपार में जनसंपर्क किया। सेक्टर -1 ए मार्केट श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने जनसंपर्क की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने लोगों से भेंटकर भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और ये मोदी जी की गारंटी है।

भिलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर-1 एवं गौतम नगर खुर्सीपार में जनसंपर्क किया। उन्होंने सभी लोगों से भेंटकर भिलाई के सर्वांगीण विकास और शिक्षाधानी की खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और अपना समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि शांतिपूर्ण हमारे भिलाई में आज डर का माहौल है। जिस एजुकेशन हब के लिए हमारी भिलाई प्रसिद्ध थी वह पहचान हम खो रहे हैं।

पाण्डेय ने कहा कि हम सब मिलकर एक बार फिर भिलाई को उसकी खोई हुई पहचान वाापस दिलायेंगे, आप सभी का सही निर्णय ही भिलाई को फिर से प्रगति की राह पर वापस लायेगा। “भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ” अभिायन के अंतर्गत पाण्डेय मंगलवार को सुबह सेक्टर-4 सड़क 39 श्री हनुमान मंदिर से जनसंपर्क की शुरूआत करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से वार्ड 39 करूणा हास्पिटल के पास से जनसंपर्क शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...