दुर्ग में लगातार बढ़ रहा शिवनाथ नदी का जलस्तर… नदी किनारे ईट भट्टे में फंसे थे एक दर्जन लोग, अंधेरे में SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू; देखिए तस्वीरें

दुर्ग। दुर्ग में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से अंजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में बाढ़ की स्थिति बन गई। दरहसल ईटा भट्टा जोकि शिवनाथ नदी के किनारे में स्थित है। उसमें काम करने वाले 10 लोगों की फंसे होने की सूचना SDRF को मिली थी। सूचना पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना किया गया और घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ एसडीआरएफ के जवानों द्वारा 12 लोगों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी। ईश्वर खरे एवं एस.डी.आर.एफ की टीम ने रेस्क्यू किया।