दुर्ग में एक करोड़ की ठगी : जीजा-साले ने तीन सराफा कारोबारियों से हड़पे 1 किलो 652 ग्राम सोना, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जीजा-साले ने मिलकर सराफा कारोबारियों से 1 करोड़ 11 लाख की ठगी की है। दुर्ग के 3 सराफा कारोबारियों ने पुलगांव थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। करीब 6 महीने बाद कोंडागांव पुलिस ने जीजा मनीष सोनी को गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस के हवाले किया। वहीं साला धीरज सोनी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में सदर बाजार निवासी शाहजहां अली मलिक (53 वर्ष), प्रामित धारा (31 वर्ष) और विजय सोनी सराफा व्यवसायी से जीजा-साले ने मिलकर ठगी की है। दोनों आभूषण कारीगर हैं। सोनारों से सोना लेकर उसके बदले डिजाइनर आभूषण तैयार करने का काम करते हैं। ये दोनों ऋषभ ग्रीन सिटी पुलगांव में रहते हैं और तीनों सराफा व्यवसायियों से शुद्ध सोना लेकर उसके बदले गहने तैयार करके देने का व्यवसाय करते आ रहे थे।

8 महीने पहले दोनों ठगों ने तीनों कारोबारियों से 1 किलो 652 ग्राम सोना लिया था। उन्हें वादा किया था कि उसके बदले में नई डिजाइन के गहने बनाकर देंगे। नवंबर से दिसंबर 2023 के बीच मनीष और धीरज ने सराफा व्यवसायी शाहजहां अली मलिक से 800 ग्राम 943 मिलीग्राम सोना लिया था, जिसकी मार्केट वैल्यू 50 लाख रुपए है। इसी तरह विजय सोनी से 537 ग्राम 340 मिलीग्राम और प्रामित धारा से 313 ग्राम 920 मिली ग्राम सोना लिया था। इस तरह तीनों व्यवसायियों से दोनों आरोपियों ने 1 करोड़ 11 लाख रुपए कीमत का सोना लिया और उसे हड़प लिया।

कारोबारियाें ने इसकी शिकातय पुलगांव थाने में की। शिकायत के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। करीब 6 महीने की फरारी के बाद 23 जुलाई को कोंडागांव पुलिस को सूचना मिली कि मनीष सोनी कोंडागांव में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और दुर्ग पुलिस के हवाले किया। वहीं उसका साला धीरज सोनी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...