भिलाई में प्रिंसिपल ने ठगे 6 लाख, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिलाओं को बनाया ठगी का शिकार

भिलाई। एक निजी स्कूल की प्राचार्य ने अपने ही मोहल्ले की 3 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। उसने उनके बच्चों की नौकरी रायपुर कोर्ट में लगाने का झांसा देकर 6 लाख 20 रुपए ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला खुर्सीपार थाना का है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि लेबर कालोनी, सेक्टर-11, जोन-3, खुर्सीपार निवासी पी विजय लक्ष्मी खुर्सीपार स्कूल में प्राइवेट स्कूल की प्राचार्य है। उसके खिलाफ वहीं की रहने वाली जी. दुर्गा राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि पी. विजय लक्ष्मी ने अपनी पहचान मंत्रालय और बड़े अधिकारियों से होने और रायपुर कोर्ट में नौकरी लगवा देने की बात कही। इस पर दुर्गा राव ने अपनी बेटी की नौकरी लगाने की बात कही।

पी. दुर्गा राव ने बताया, बेटी की नौकरी लगाने के नाम पर विजय लक्ष्मी ने उससे ढाई लाख रुपए की डिमांड की। दुर्गा राव उसके झूठे प्रलोभन में आ गई। अपनी लड़की के भविष्य की खातिर 15 नवंबर 2022 को उसे ढ़ाई लाख रुपए अपने घर बुलाकर दे दिया। इस दौरान उसने दोनों के बीच लेनदेन का एक वीडियो भी बना लिया था। कुछ समय बीत जाने के बाद उसे पता चला कि विजय लक्ष्मी ने मोहल्ले के अन्य कई लोगों को इसी प्रकार सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगा है।

दुर्गा राव ने पुलिस को बताया कि विजय लक्ष्मी ने मोहल्ले में रहने वाली चंद्रावती पति कांतो बिसाई (44वर्ष) को भी ठगा है। उसने उसके बेटे को रायपुर कोर्ट में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए हैं। इसके अलावा उसने न्यू तेलुगू नगर एस.के विद्यालय रहने वाली प्रेमा देवी पति रविन्द्र चौधरी (45 वर्ष) से भी 1.20 लाख रुपए की ठगी की है। प्रेमा देवी ने अपने बेटे संदीप की नौकरी लगवाने के लिए कुल 1.20 लाख रुपए दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...